फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: चकरोड से फसल हटाने गई टीम के सामने किसान बेहोश

रायबरेली: चकरोड की जमीन पर धान की फसल हटाने गई राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की टीम के सामने किसान गयाप्रसाद बेहोश हो गया, जिसके बाद टीमें बैरंग लौट आईं। रामनाथ ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गयाप्रसाद और रामकृष्ण ने चकरोड पर धान बोकर जलभराव किया है। शनिवार को संयुक्त टीम फसल कटवाने पहुंची। गयाप्रसाद और उनके परिजनों ने विरोध किया कि पूरी चकरोड खाली कराई जाए, सिर्फ उनकी फसल क्यों हटाई जा रही है। फसल कटती देख गयाप्रसाद बेहोश हो गए। किसान को बेहोश देख राजस्व और पुलिस टीम मौके से चली गई। परिजनों ने शिकायतकर्ताओं पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। हल्का लेखपाल सुनील कुमार ने गयाप्रसाद सहित 10 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें