फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के लालगंज में गेहूं के बीज के लिए किसानों की कतार, 500 क्विंटल का हो चुका वितरण

रायबरेली के लालगंज में रबी की बुवाई की तैयारी के बीच गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को राजकीय कृषि बीज भंडार पर सुबह से ही किसानों की कतार लगी रही। पंजीकरण करा चुके किसानों को आधार कार्ड के सत्यापन के बाद बीज वितरित किया गया। बीज भंडार प्रभारी असित प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस बार 1060 क्विंटल गेहूं के बीज वितरण का लक्ष्य मिला है। इसमें अब तक करीब 500 क्विंटल का वितरण किया जा चुका है। किसानों को डीबीडब्ल्यू-222, डीबीडब्ल्यू-327 और डीबीडब्ल्यू-303 प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जाना है। फिलहाल केंद्र पर डीबीडब्ल्यू-327 ही उपलब्ध है। अन्य प्रजातियों का बीज आने पर उनका भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को 14 पैकेट चना, 11 पैकेट मसूर, तीन पैकेट मटर और सरसों की 282 मिनी किट निशुल्क वितरित की गई हैं। किसान दीपू तिवारी ने बताया कि उन्होंने सोमवार को पंजीकरण कराकर आधार कार्ड जमा किया था। मशीन में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें उस दिन बीज नहीं मिल सका। मंगलवार को उन्हें बीज उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें