पीलीभीत में जनगणना 2027 के तहत सोमवार से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक वाहन रवाना किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इसे हरी झंडी दिखाई। यह वाहन जिले में स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी देगा। आलोक कुमार ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सबकी भागीदारी जरूरी है। नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर विवरण दर्ज कर सकेंगे। उन्हें स्व-गणना आईडी मिलेगी, जो सत्यापन के लिए प्रगणक को देनी होगी।