फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खूब बरसीं बाजार में महालक्ष्मी की कृपा, करोड़ों पार पहुंचा बाजार

पीलीभीत। शुक्रवार को धनतेरस के पावन पर्व पर शहर सहित जिलेभर के बाजार में मां देवी महालक्ष्मी व कुबेर महाराज खूब मेहरबान रहे। महामुर्हत में खरीदारी के चलते सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ के साथ जाम जैसी स्थिति रही। देर रात तक बाजार में खरीददारों की भीड़ रही, लोगों ने खुलकर धन खर्च किया व घर के जरूरी इलेक्टि्क सामान, क्रॉकरी-बर्तन, सजावट का सामान, कपड़े, सोने-चांदी के आभूषण सहित दो व चार पहिया वाहनों को खरीदकर अपने घर लाए। दिनभर में लोगों की चहल-पहल के बीच गुलजार रहे धनतेरस के बाजार में शाम होते ही बाजार में रौनक ला दी। दिन में ग्रामीण क्षेत्र तो शाम को शहर के लोगों ने भी जमकर खरीददारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें