फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली; दोनों पर था 15-15 हजार का इनाम

Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 06:13 PM IST

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान खालापार निवासी फिरोज और उस्मान के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान फिरोज घायल हो गया। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, किशोरी का 17 अगस्त को अपहरण किया गया था। इसके बाद 22 अगस्त को पुलिस ने उसे तलाश कर लिया था। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश और निगरानी तेज कर दी थी। इसी दौरान दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी फिरोज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें