सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास किराना की दुकानों को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकानों से करीब 25 हजार रुपये की नकदी के साथ देशी घी, सरसों का तेल, चीनी समेत अन्य महंगा किराना सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।