जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां का पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। आजम खान के काफिले के जीरो प्वाइंट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।