पाकबड़ा में रामलीला के समापन और राजतिलक के बाद आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब रामलीला कमेटी ने खर्च का हिसाब पेश किया। इस दौरान नगर वासियों ने रामलीला मैदान में मांस की बिक्री और इसके पकाए जाने पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। लोगों का कहना था कि ऐसा होने से सनातन प्रेमियों और आम जनता में रोष व्याप्त है।