नवरात्र की नवमी पर काली माता मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।