विकास खंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ मृदुला सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें आवास, फैमिली आईडी, जीराम जी और संचारी रोग अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी सचिवों को योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के साथ गांवों में नियमित भ्रमण कर समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।