अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मिर्जापुर के प्रभु उपहार भवन में ‘संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी बीके बिंदु दीदी जी के नेतृत्व में किया गया।