देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी कोटवा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने शराब पीलाकर पैसा छिनने के नियत से पीछा कर हादसे में हत्या कराने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया।