यूपी के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ के पास शनिवार की रात आठ बजे सवारी उतार रही ऑटो पर सोनभद्र से आ रहा तेज रफ्तार राखड़ लदा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने पर बचाव के लोग पहुंचे तो घायलों को निकलते समय ऑटो में सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से ट्रक को हटाकर ऑटो सवार लोगों को निकला गया। इसमें तीन घायलों को निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिनके शव की शिनाख्त की जा रही है।