फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: श्रीपट्टी गांव में देवी जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

मिर्जापुर जिले के कोन विकासखंड के श्रीपट्टी गांव में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रविवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। श्री बाबा सरकार दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित जागरण में भोजपुरी कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। देवी जागरण में मुंबई से आए भोजपुरी गायक प्रभात सोनकर, वाराणसी की गायिका प्रियंका श्रीवास्तव और मिर्जापुर के गायक धीरज दुबे प्रेमी ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने देवी गीतों का आनंद लिया और मां दुर्गा की आराधना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें