विंध्य हॉकर यूनियन संबद्ध नेशनल हॉकर फेडरेशन की ओर से पटरी दुकानदारों की बैठक रविवार को सिविल लाइन स्थित मंगलम वाटिका में हुई। इसमें पटरी दुकानदारों की समस्याओं के साथ उनके सर्वे, वेंडिंग सर्टिफिकेट, टाउन वेंडिंग कमेटी, वेंडिंग जोन, हेरिटेज मार्केट, नेचुरल मार्केट और प्रशिक्षण कार्यक्रम समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।