चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव के पास मंगलवार देर रात सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से बाइक सवार मजदूर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार आकाश कनौजिया (25) गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को चचेरी मोड़ अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी छह माह पहले ही शादी हुई है। चुनार थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी पनारु कनौजिया ने बताया कि उसे दो पुत्र है। बड़ा पुत्र प्रदीप कनौजिया मुंबई में रहकर काम करता है। छोटे पुत्र आकाश की मई माह में शादी हुई थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार को भरण पाेषण करता था। उसकी पत्नी गर्भवती है।