मड़िहान तहसील में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी के समक्ष 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेजी गईं। डीएम ने निर्देश दिया कि शिकायतों का पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसील या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।