मिर्जापुर। जनपद में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, महुवरिया के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।