मेरठ। हर मिलाप मिशन इंटर कॉलेज, प्रहलाद नगर में कोशिश सामाजिक संगठन द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में 'आवारा कुत्तों से कब मिलेगी निजात' विषय पर गंभीर चिंतन किया गया। वक्ताओं ने बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और समाधान के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।