मेरठ। अपार चैंबर में संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) द्वारा कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य रूप से शहर में हो रहे अवैध निर्माण और ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने अपने सुझाव रखे और प्रशासन से न्यायसंगत कार्रवाई की मांग करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा पर जोर दिया।