मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में आयोजित सात दिवसीय व्यास समारोह का मंगलवार को अटल सभागार में समापन हुआ। इस अवसर पर समारोह में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भाव प्रकाश गांधी, प्रो. विश्वनाथ स्वाई, बालाजी मंदिर के महंत पं. मनीष शर्मा, प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. छाया रानी, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. राजवीर और डॉ. विनोद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।