मेरठ में अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना को वापस लेकर इसके बजट से स्ववित्तपोषित शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा देने की मांग की। संघ के अनुसार प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालयों में करीब 3000 स्ववित्तपोषित शिक्षक कार्यरत हैं।