फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भागवत कथा के छठे दिन रुक्मिणी-कृष्ण विवाह का प्रसंग सुनाया, गृहस्थ जीवन के आदर्शों पर दिया संदेश

मेरठ के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन रुक्मिणी-कृष्ण विवाह का मनोहारी वर्णन किया गया। कथा व्यास दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ जी महाराज ने विवाह प्रसंग के माध्यम से गृहस्थ जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गृहस्थ जीवन में रहकर भी भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, अरविंद अग्रवाल और वरिष्ठ सीए सुधीर कुमार मित्तल ने कथा व्यास का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। मुख्य यजमान डॉ. आलोक शर्मा, समिति संयोजक सुमित मिश्रा, पं. विवेक शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक तिवारी, अनुज शर्मा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें