मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर होटल अरोमा के पास सड़क किनारे बड़ी संख्या में जिम की प्लेट्स पड़ी मिलीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लोग प्लेट्स उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। अब इन प्लेट्स को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बिजली बंबा बाईपास पर सड़क किनारे पड़ीं जिम प्लेटें रहस्य बन गई हैं। क्षेत्र स्थित होटल अरोमा के बराबर वाली सड़क पर बड़ी संख्या में जिम की प्लेट्स पड़े होने के वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इन्हें उठाने पहुंच गए। वायरल वीडियो में सड़क किनारे प्लेट्स का ढेर दिखाई दे रहा है और कुछ लोग इन्हें उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि प्लेट्स नई हैं।