मेरठ में 1857 की महान क्रांति के नायक अमर शहीद धनसिंह कोतवाल के जन्मोत्सव सप्ताह के तहत सोमवार को देशभक्त पदयात्रा निकाली गई। संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि पदयात्रा कमिश्नरी चौराहे स्थित धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा से शुरू हुई। यह अंबेडकर चौक, ईस्टर्न कचहरी मार्ग, ईज चौराहा, बच्चा पार्क, खैरनगर और जली कोठी चौराहे से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां उनकी प्रतिमा पर यात्रा का समापन हुआ। पदयात्रा का उद्देश्य महान क्रांतिकारी की संघर्ष गाथा और शहादत को नमन करना था।