मेरठ के गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग करने पहुंचे। खिलाड़ियों ने कोर्ट पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता को लेकर उत्साह नजर आया।