मेरठ। जानी के सिसौला बुज़ुर्ग गांव में कथित तौर पर संचालित तैमूर जमजम नाम की फैक्ट्री पर नरसिंह वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिन्दू ने फैक्ट्री में डेयरी संचालित करने और आसपास के किसानों की भूमि बंजर करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि फैक्ट्री में से निकलने वाला गंदा पानी खेतों में जा रहा है, जिससे फसल में बिमारियां पनप रही हैं। वहीं संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इस डेयरी को सील कर संचालक तैमूर जमजम के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो नरसिंह वाहिनी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से मधुर बंसल, निखिल, गौरव, हरेन्द्र, वीरसिंह, बबलू और जीतसिंह सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।