मेरठ में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा थापर नगर में सिख समाज के लोगों ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान 22 नवंबर को गुरुद्वारा थापर नगर से निकलने वाले नगर कीर्तन और दिन व रात में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता में आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया गया।