भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा के आह्वान पर रविवार को अग्रसेन भवन में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं के साथ ही मेरठ के सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं ने सांसद अरुण गोविल को राखी बांधी।