मेरठ में पांडव नगर स्थित निष्ठा चेस अकादमी में शतरंज के मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और शतरंज के प्रति अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। इस दौरान महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने भी शतरंज की बिसात पर अपनी चालों और रणनीति से प्रतिभा दिखाई।