मेरठ में जातिगणना और अनुसूचित जाति वर्ग में सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से कमजोर सफाई मजदूर वर्ग के हित में आरक्षण की मांग को लेकर वाल्मीकि चेतना मंच के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वाल्मीकि एवं समतुल्य धानुक, हेला, डॉम, बसौड़ आदि वंचित जातियों और वंचित वर्ग के हित में आरक्षण की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।