लालकुर्ती क्षेत्र के बाउंड्री रोड पर बीएसएनएल ऑफिस के सामने एक बड़ा लोहे का यूनिपोल टूट गया और बिजली के तार लटक गए। पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग लगाकर एक साइड का रास्ता रोक दिया गया। बताया गया कि यह लोहे का यूनिपोल देर रात टूट कर गिरा है। रविवार दोपहर तक इसे नहीं हटाया गया था।