दीपावली की रात शहर में जमकर आतिशबाजी से देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा, लेकिन सुबह होते ही जश्न की दूसरी तस्वीर सामने आई। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जगह-जगह पटाखों के अवशेष और कचरे के ढेर नजर आए। एसपी देहात के आवास के बाहर पटाखों का कूड़ा पड़ा हुआ है। वहीं हवा भी प्रदूषण के कारण जहरीली हो गई है।