शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दूसरे दिन व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों से मलबा हटाते नजर आए। कार्रवाई के बाद टूटे हिस्सों को देखकर व्यापारियों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दी। व्यापारी खुद ही मलबा हटाकर सामान को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। इस दौरान कार्रवाई को लेकर उनमें विरोध और नाराजगी का भाव भी नजर आया। कार्रवाई से प्रभावित व्यापारियों के बीच भविष्य को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।