मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थियों के चेहरे पर उत्साह और तनाव दोनों दिखे। केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, परीक्षार्थियों को सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।