रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्र ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने के साथ डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। अशोक चंद्र ने कहा कि बैंक के ग्राहक उसकी सबसे बड़ी ताकत और मजबूत आधार हैं। बैंकिंग सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना वित्तीय समावेशन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक खातों, वित्तीय सेवाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डिजिटल लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने, किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पीएनबी के आंचलिक प्रबंधक अजय टिबरेवाल, प्रफुल्ल कुमार वरिष्ठ प्रबंधक राजीव रंजन, विनुज कुमार, कॉलेज प्रबंधक प्रदीप त्यागी, संजीव भारद्वाज, उमेश त्यागी, अजय त्यागी, सोनू त्यागी, पवन त्यागी, राजीव त्यागी, ईश्वर दयाल त्यागी, भूषण त्यागी, सुरेश प्रधान, मयंक त्यागी, सत्यप्रकाश प्रधान, सचिन प्रधान, सुखबीर, संजय, बिजेंद्र, लीलू, शामिल रहे।