भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने शनिवर को रोमांच और शौर्य का प्रदर्शन किया। मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में चले एयर शो में जांबाज पायलटों ने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाए। लूप और बैरल रोल समेत अलग-अलग मैनूवर देखकर दर्शक हैरान रह गए और तालियों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। रविवार को भी एयर शो देखने के लिए दो घंटे पहले से लोग जमा हो गए। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। छतरी, चुनरी, टोपी गर्मी से बचने में काम आए।