परतापुर थाना क्षेत्र के शंकर नगर फेस-2 में सोमवार देर रात चोरों ने शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। बाइक सवार दो नकाबपोश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। इसके बाद मंदिर में लगा चांदी का छत्र, कलश, इनवर्टर, बैटरी और घंटा समेत अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।