मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित कमला देवी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर अखबार बनने और छपने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि समाचारों के संकलन से लेकर अखबार के प्रकाशन और छपाई तक की प्रक्रिया किस तरह पूरी होती है। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापिका अंजलि चौहान और दीपिका सिंह भी शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने अखबार की कार्यप्रणाली को समझने में रुचि दिखाई।