फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: इकरा हसन बोलीं- भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब भाईचारे से देंगे

सरधना नगर के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार को पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में 'विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने युवाओं और छात्राओं में नया जोश भरा। उन्होंने देश के निर्माण में डॉ. कलाम के योगदान को याद करते हुए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वर्तमान राजनीतिक हालात पर विचार रखे। सांसद इकरा हसन ने कहा कि डॉ. कलाम एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया और नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कलाम साहब के विचार को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सपने वो नहीं होते जो सोते हुए देखे जाएं, बल्कि सपने वे होते हैं जो आपको सोने न दें। अगर युवा पूरी ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो उनके सपने जरूर साकार होंगे। इकरा ने कहा कि 2027 में बनेगी सपा सरकार, भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब भाईचारे से देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें