गढ़ रोड स्थित गोकलपुर के भगवती फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी से किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर भजन, संगीत और रागिनी का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। समारोह में पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को राजनीतिक महत्व प्रदान किया। किठौर विधानसभा क्षेत्र से किसान और गणमान्य लोग अपने ट्रैक्टर-ट्राली और गाड़ियों में सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे।