संयुक्त किसान समिति के बैनर तले गंगानगर, लोहियानगर और वेदव्यासपुरी आवासीय योजनाओं के किसानों का एमडीए कार्यालय में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रतिकर नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। किसानों ने चेतावनी दी कि अब प्रशासन के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जसवीर प्रधान, अज्जू बैसला, हाजी आमिर, रॉबिन, गौरव गुर्जर, जयवीर सिंह, कृपाल बाबा, धर्मपाल सिंह और मुन्नी बैसला सहित अन्य किसान मौजूद रहे।