मेरठ के विक्टोरिया पार्क में मंगलवार सुबह सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। सुबह 9:30 बजे शुरू हुए मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुबह 10 बजे तक महाराष्ट्र की टीम सात ओवर में 10 रन ही बना सकी। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए महाराष्ट्र के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। शुरुआती ओवरों में रन बनाने के लिए संघर्ष करती महाराष्ट्र की टीम के सामने यूपी के गेंदबाजों ने चुनौती पेश की।