तीरगरान के प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्वप्रथम विधि-विधान से भैरव बाबा का पूजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के आशीर्वाद से धन्य हुए।