मेरठ के मालरोड स्थित इंडियन बैंक में बैंकों के निजीकरण और विलय के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। बैंक कर्मियों ने कहा कि वे बैंकों का निजीकरण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि निजीकरण के फैसले का लगातार विरोध किया जाएगा और सरकार को अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर किया जाएगा।