फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अधिशासी अधिकारी का सफाई नायक को धमकी देने का ऑडियो वायरल, अभद्र भाषा पर भड़का लोगों का गुस्सा, कार्रवाई की मांग

मेरठ नगर पंचायत शाहजहांपुर के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार और सफाई नायक के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में अधिशासी अधिकारी सफाई नायक फहीम खां और शाहजहांपुर के लोगों के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद कस्बे के एक समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर कस्बे के कई गणमान्य लोगों ने अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की भाषा और धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं, सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें