अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ महानगर की ओर से 29 सितंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में ‘त्वम् हि दुर्गा’ युवती सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। एबीवीपी की प्रांत सह मंत्री अंजली मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय नारी की ऐतिहासिक भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर छात्राओं को मंच प्रदान करना है। इस मौके पर महानगर मंत्री अनुज बैसला ने बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। सुबह 10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में उद्घाटन सत्र होगा। इसके बाद 11:30 बजे सीसीएसयू से तेजगढ़ी चौराहा होते हुए पीवीएस मॉल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। महानगर अध्यक्ष डॉ. नेहा गर्ग ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।