हस्तिनापुर कस्बे के जैन स्थानक में माला देवी जैन पत्नी नेमचंद जैन (दोघट वाले) की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 650 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें से करीब 220 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को चार बसों के माध्यम से एडीके जैन आई हॉस्पिटल, खेकड़ा (बागपत) भेजा गया, जहां उनके ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में डॉ. भूपेश कुमार राघव, डॉ. संजय, डॉ. आशीष, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र, डॉ. सोमपाल सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कीं। मरीजों को निशुल्क दवाइयों एवं चश्मों का वितरण अनिल कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन तथा वर्धमान परिवार की ओर से किया गया। आयोजन में प्रवीण कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, विद्यासागर जैन और दीपक जैन का विशेष सहयोग रहा।