मेरठ के दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा वंदे मातरम सामूहिक गान का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक स्वर और एक लय में वंदे मातरम का गायन किया। बच्चों के उत्साह और मधुर आवाज से पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया।