फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी की नकदी और चांदी का छत्र समेत कीमती सामान चोरी

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शंकर नगर फेस-2 में सोमवार देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश चोरों ने शिव मंदिर का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोपियों ने दानपेटी तोड़कर नकदी निकाली और चांदी का छत्र, कलश, इनवर्टर, बैटरी व घंटा समेत अन्य सामान बाइक पर लादकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। घटना से नाराज कॉलोनीवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें